Breaking News

अंबिकापुर@साईं स्टेशनरी दुकान में चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में स्थित साईं ऑफसेट एवं स्टेशनरी दुकान से 1 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रार्थी क्रांति कुमार रावत निवासी उदयपुर ने 7 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 अप्रैल को रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अगली सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो काउंटर में रखा 1 लाख रुपये गायब मिला। प्रार्थी ने संदेह जताया था कि पूर्व में दुकान में काम कर चुका खोडरी निवासी दबेल दास चोरी में शामिल हो सकता है,क्योंकि वह पहले भी शादी कार्ड चोरी के मामले में संलिप्त पाया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबेल दास को गिरफ्तार कर उससे 20,000 रुपये नगद बरामद किए थे। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने फरार अन्य आरोपियों की तलाश की। पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपी मान साय उर्फ मोटू, निवासी केशगवा,राजू मरावी, निवासी बंजारी,कोरबा को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की और उनके कजे से चोरी में प्रयुक्त सबल भी बरामद किया गया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह, उप निरीक्षक आभाष मिंज,प्रधान आरक्षक संजय नागेश तथा आरक्षक सूरजबली,हेमंत लकड़ा,अजय शर्मा एवं रविंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब मामले में और गहन जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply