Breaking News

अंबिकापुर@हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली का आयोजन

Share

अंबिकापुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घुचापुर, सलवा और देव टिकरा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। रैली में ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल के छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला स्व-सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा रैली का आयोजन सुबह निर्धारित समय पर रैली की शुरुआत पंचायत भवन से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे लगाए। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पंचायत भवन पर समाप्त हुई। तिरंगा रैली के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दें तथा स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करें।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply