Breaking News

लखनपुर@दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share

लखनपुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। मामले के संबंध में बताया गया कि प्रार्थी थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 07/08/25 कों प्रार्थी अपने काम से बाहर गया था, शाम कों वापस आकर देखा तो प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर मे नहीं थी, जो घर से बिना किसी कों कुछ बताये कही चली गई है, जो आस पड़ोस रिस्तेदार मे पता तलाश करने पर भी नहीं मिल रही है,प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्त किया गया है कि इसकी नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है,मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 193/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिका एवं मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से पीडि़ता कों आरोपी रितेश सारथी आत्मज रामलाल सारथी उम्र 22 वर्ष साकिन अंधला थाना लखनपुर के कजे से बरामद किया गया है, जो महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीडि़ता का कथन लेख किया गया जो पीडि़ता अपने कथन मे बताई कि आरोपी रितेश सारथी पीडि़ता कों शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, प्रकरण सदर मे धारा 64(2) (ड) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2),6 जोड़कर मामले के आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा,सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप,सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र सिंह,आरक्षक जगेश्वर बघेल,राकेश एक्का,राज जायसवाल,पैमासी सिंह सक्रिय रहे


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply