Breaking News

अंबिकापुर@आत्महत्या के दुष्प्रेरण का आरोपी गिरफ्तार

Share


थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

अंबिकापुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्ती से कार्यवाही की जा रही हैं,इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि मृतिका बसंती सिंह अपनी मर्जी से रामदयाल दास के साथ बतौर पति पत्नी के रूप में करीबन 03 वर्ष से रह रही थी। दोनों के मध्य आपसी परिवारिक बात को लेकर अक्सर लडाई झगडा होते रहता था और पति द्वारा मारपीट किया जाता था इस दौरान मृतिका का पति रामदयाल दास मृतिका बसंती सिंह कों मरने के लिए उकसाते रहता था कि घटना दिनांक 14/07/25 के दोपहर को भी आरोपी रामदयाल दास के द्वारा मृतिका बसंती के साथ मारपीट किया गया था जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त होकर, उसके पति द्वारा उकसाने पर मृतिका अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी,मामले मे मर्ग जांच पश्चात आरोपी रामदयाल दास के विरुद्ध थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 30/25 धारा 108 बी.एन.एस. एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2-वी) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान जांच पुलिस टीम द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराया गया एवं मामले के आरोपी रामदयाल दास को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रामदयाल दास आत्मज सुखराम दास उम्र 27 साल साकिन सखौली थाना धौरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम आरक्षक पंकज देवांगन, सुशील मिंज, हरिकिसून सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply