Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा जिले के वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी अन्तर्राष्ट्रीय योग श्री अवार्ड से हुए सम्मानित

Share

अंबिकापुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। प्रबुद्ध सोसायटी,भीखू संघ एवं इन्डियन एक्यूप्रेशर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह म्यांमार बुद्ध बिहार कुशीनगर उत्तर प्रदेश में समाज सेवा,शिक्षा,योग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े चयनित चौबीस समाजसेवियों को मुख्य अतिथि डॉ भदन्त ज्ञानेश्वर के कर कमलों से सम्मान दिया गया। योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सेवारत श्री अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ को अन्तर्राष्ट्रीय योग श्री अवार्ड 2025 प्रदान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी छत्तीसगढ़ राज्य से अलंकृत होने वाले वरिष्ठ समाजसेवी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग श्री अवार्ड से सम्मानित होना छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी को सम्मानित किया जाना छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा वासियों के लिए गर्व की बात है। सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों,आध्यात्मिक संगठन,नागरिकों,योग से जुड़े सदस्यो ने वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply