Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,ऑनलाइन सट्टा कांड में 14 वां आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। अवैध जुआ-सट्टा कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही सरगुजा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन सट्टा कांड में पुलिस ने एक और आरोपी सूरज कुमार खटीक,उम्र 22 वर्ष,निवासी मायापुर, थाना कोतवाली अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि सूरज ने अपने नाम पर बैंक खाता खुलवाकर, उसे सट्टा खेलवाने वाले गिरोह को सौंप दिया था। बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के लेन-देन पाए गए। पूछताछ में सूरज ने स्वीकार किया कि उसने खाता पहले राहुल सोनी और बाद में सुधीर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए दिया था और इसके बदले नगदी रकम भी प्राप्त की थी। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये का सामान और उपकरण बरामद किया था। यह गिरोह सदर रोड स्थित साइकल स्टोर के पास से संचालित किया जा रहा था, जहां टीवी सेटअप लगाकर लाइव क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों में सरगुजा और सूरजपुर जिलों के युवक शामिल हैं। सभी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार और आरक्षक दीपक पांडेय की अहम भूमिका रही। सरगुजा पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply