Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों से गुम 60 नग मोबाइलों कों वापस बरामद कर असल मालिकों कों किया गया सुपुर्द

Share

अंबिकापुर,12 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर जिला सरगुजा द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु अभियान की शुरुवात की गई, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तकनीक की मदद से कुल 60 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 08 लाख रुपये ढूंढ निकाले गए, और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया,मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले इलाकों में खो गए थे, जो बाद में ट्रैक कर वापस मांगवाकर पुनः मोबाइल मालिकों कों प्रदान किये गए। आवेदको ने ऑनलाइन पोर्टल https://www.ceir.gov.in पर अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से अधिकतर मामले बाजारों, सब्जी मंडियों, चौक चौराहे, यात्रा के दौरान और मंदिरो के पास सामने आए थे, पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रैक किया और फिर उनके मालिकों को सौंप दिया गया। गुम मोबाइल मालिकों कों पुनः वापस दिलाने की कार्यवाही मे साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकाश सिन्हा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, विकाश मिश्रा, मनीष सिंह सक्रिय रहे।
सरगुजा पुलिस की अपील…सावधानी बरतें
सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें और अगर फोन गुम हो जाए तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम एवं अन्य तकनिकी संसाधनों की मदद से गुम मोबाइल फोन को खोजने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा,मोबाइल गुमने पर आवेदक अपने मोबाइल गुमने की रिपोर्ट संचार साथी एप्लीकेशन अथवा ष्द्गद्बह्म् पोर्टल के माध्यम से स्वयं कर सकते है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply