Breaking News

शंकरगढ़@प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में पौधा रोपण किया गया

Share


शंकरगढ़,11 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। ह्रक्कस् स्कूल के दो बच्चे क्लास 5 के प्रथम जायसवाल उम्र 10 वर्ष और क्लास 2 उत्कृट जायसवाल उम्र 5 वर्ष ने 60 किलोमीटर दूर अपनी माँ गीतांजनी जायसवाल के साथ आकर हर्राटोली के प्राचीन शिव मंदिर में कई तरह के पौधे जैसे नारियल,केला,आंवला,सुपाड़ी,आम व कई तरह के अनेक फूल के पौधे लगाए जिससे कि मंदिर में तरह-तरह के फल फूल खिले और प्राचीन मंदिर में सुंदरता हरियाली बनी रहे और पर्यावरण सुरक्षित रहे । प्रथम जायसवाल और उत्कृष्ट जायसवाल दोनो बच्चो ने बताया कि जीवन के लिए पेड़ पौधे होना बहुत जरूरी है पेड़ पौधों से आक्सीजन मिलता है और किसी भी जीव-जन्तु के लिए आक्सीजन बहुत जरूरी है फल और फूल के पौधे भी पर्यावरण सरंक्षण में सहायक होते है । मंदिर के प्रांगण में सोभा बढ़ाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फल फूल के पौधे लगाए गए है । फूल के पौधे से न कि सिर्फ मंदिर परिसर की सुंदरता पर चार चांद लगेगा बल्कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को भी आसानी से भगवान शंकर पर फूल चढ़ाने आसानी से मिल जाएगी व छोटे छोटे बच्चो ने सभी से अपने अपने घर मे आस-पास पौधरोपण करने का आग्रह किया जिससे कि वातावरण सुरक्षित रहें ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply