Breaking News

अंबिकापुर@कलेक्टर पहुंचे बौद्धिक मंद बालिकाओं के विशेष विद्यालय एवं वृद्धाश्रम

Share

अंबिकापुर,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं के लिए विशेष आवासीय विद्यालय एवं राघवपुरी अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक,उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री यू.के. उईके सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री भोसकर ने विशेष विद्यालय में निवासरत बौद्धिक मंदता वाली बालिकाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें मिठाई वितरित की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने,मेन्यू अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन एवं नाश्ता की उपलधता सुनिश्चित करने एवं परिसर की साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत श्री भोसकर ने राघवपुरी अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धजनों को देवगढ़ एवं अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, गीजर, सोलर लाइट हेतु बैटरी बदलाव सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply