शंकरगढ़,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहकारी बैंक शंकरगढ़ के शाखा प्रबंधक से गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी को मात्र महज कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर प्रस्तुत किया न्यालय में। मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल के द्वारा बताया कि दिनांक 07 अगस्त 2025 को जिला सहकारिता केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा शंकरगढ़ के शाखा प्रबंधक विजय यादव,56 वर्ष निवासी हर्राटिकरा,अंबिकापुर अपने शासकीय कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी संतोष कुमार यादव,45 वर्ष वर्ष निवासी नवापारा थाना शंकरगढ़,बैंक में पहुंचा और अपने लोन संबंधी मामले में विवाद करने लगा।
शाखा प्रबंधक द्वारा लोन प्रक्रिया समझाने पर आरोपी ने हिसाब देने और पैसा वापस करने की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी व,मां-बहन की गाली देते हुए चेहरे पर वार किया,जिससे उनका चश्मा गिर गया। मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव कर आरोपी को बाहर किया गया,लेकिन वह बाहर जाते समय भी धमकियां देता रहा। शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की शिकायत पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 296,351(2),115(2),132,221 भारतीय न्याय सुरक्षा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना के महज कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur