Breaking News

अंबिकापुर@शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा मे पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन संपन्न

Share

अंबिकापुर,06 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा मे आज दिनांक 06/08/2025 को पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मंजू कुजूर के द्वारा कराया गया । जिसमे पालको को उनके बच्चों की अच्छाई बुराई पढ़ाई के बारे मे बताया गया । साथ ही विद्यालय मे एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण भी किया गया जिससे गांव के सरपंच महोदया बी.डी.सी.के सदस्य अभिभावक शामिल हुए। एन.एस. एस., स्काउट गाइड, इको कल्ब के छात्रों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का रंगोली बनाया गया। छात्रों के द्वारा व वृक्षारोपण किया गया तथा उसे विद्यालय के नाम अमूल्य भेंट और उस पेड़ को बचाने का प्रण पालको शिक्षकों और छात्रों द्वारा के द्वारा लिया गया । इस आयोजन मे काफी संख्या मे अभिभावक उपस्थित हुए तथा इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मंजू कुजूर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/खैरबार,@ वन ग्राम से राजस्व ग्राम

Share :विकास की राह या विस्थापन का खतरा?खैरबार मामले में उठे कानूनी और सामाजिक सवालअम्बिकापुर/खैरबार,22 …

Leave a Reply