Breaking News

सरगुजा@पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर हुई चोरी,15 किलो पीतल की हाथी की मूर्ति चोरी

Share

सरगुजा,06 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के कोठीघर परिसर में चोरों ने बड़ा हाथ साफ किया है। बीती रात अज्ञात चोर आंगन में लगी 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने सीधा सिंहदेव परिवार के आंगन पर किया धावा, पुलिस के लिए चुनौती

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात कोठीघर कैंपस में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने आंगन में रखी भारी-भरकम हाथी की मूर्ति को निशाना बनाया और उसे उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहदेव परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली पुलिस जुटी जांच में, सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी सुराग की उम्मीद

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर पुलिस की टीम अलग-अलग एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।
पुलिस अधिकारी का बयान

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव जी के घर चोरी की शिकायत मिली है। 15 किलो वजनी हाथी की मूर्ति चोरी हुई है। हम सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द चोरों को पकड़ लेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply