Breaking News

अंबिकापुर@हर घर तिरंगा अभियान हेतु भाजपा की वर्चुअल बैठक सम्पन्न,राष्ट्रभावना जागृत करने पर हुआ मंथन

Share

अंबिकापुर,06 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। हर घर तिरंगा एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन हेतु भारतीय जनता पार्टी, सरगुजा द्वारा एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी चेतना के जागरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को इस अभियान में जोड़ने की आवश्यकता बताई ताकि आने वाली पीढ़ी देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो। भाजपा के सरगुजा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने वर्चुअल माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा और उसमें खोए गए लाखों जीवन की स्मृति को जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान कर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को गरिमामय ढंग से मनाया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अभियान की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाए और इस जन-आंदोलन को सामाजिक सहभागिता से सफल बनाया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के जिला समिति और सदस्यों के नाम की घोषणा की गई है जिसमें संयोजक ललन प्रताप सिंह और सदस्य राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, श्रीमती निरुपा सिंह, श्रीमती मंजूषा भगत, श्रीमती मधु चौधरी और धनंजय मिश्रा हैं , इसी प्रकार बैठक हेतु महामाया के लिए प्रभारी अनिल सिंह मेजर , सह प्रभारी विध्यानंद मिश्रा, समलाय प्रभारी अंबिकेश केशरी सह प्रभारी निलेश सिंह, अंबिकापुर ग्रामीण प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता सह प्रभारी संतोष बिहारी, लखनपुर प्रभारी ललन प्रताप सिंह सह प्रभारी अनिल सिंह, देवगढ़ प्रभारी भारत सिंह सिसोदिया सह प्रभारी अजीत सिंह, रामगढ़ प्रभारी दिनेश साहू सह प्रभारी सत्यनारायण साहू, लुंड्रा प्रभारी प्रबोध मिंज सह प्रभारी रज्जू राम, धौरपुर प्रभारी देवनाथ सिंह पैकरा सह प्रभारी महेन्द्र सिंह, परसा प्रभारी श्रीमती निरुपा सिंह सह प्रभारी वैभव सिंह देव, दरिमा प्रभारी विश्व विजय सिंह तोमर, सह प्रभारी विजय व्यापारी, कुन्नी प्रभारी कमलभान सिंह सह प्रभारी राधेश्याम सिंह, सीतापुर प्रभारी श्रीमती मंजूषा भगत सह प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, बतौली प्रभारी रामकुमार टोप्पो सह प्रभारी निश्चल प्रताप सिंह, मैनपाट प्रभारी अनिल अग्रवाल सह प्रभारी प्रमोद खलखो, राजापुर प्रभारी अनिल सिंह सह प्रभारी रजनीश पाण्डेय एवं नवानगर प्रभारी श्रीमती फूलबश्वरी सिंह तथा सह प्रभारी इंदर भगत बनाये गए हैं । इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक राम कुमार टोप्पो, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, रुपेश दुबे, धनंजय मिश्रा, मनोज कंसारी , कमलेश तिवारी, दिनेश बारी, त्रिलोचन सदावर्ती, संतोष जायसवाल एवं सभी मंडलों के अध्यक्षगण वर्चुअली उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply