Breaking News

रायपुर@ पांच बच्चों की दर्दनाक मौत पर सीएम साय ने जताया दुःख

Share


रायपुर,04 अगस्त 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को शोक संतप्त कर दिया है। बारिश के मौसम में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इन मासूम बच्चों की अकाल मृत्यु ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति दें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply