Breaking News

अंबिकापुर@ईमारती लकड़ी से लदे दो ट्रक जप्त

Share


अंबिकापुर,04 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने ईमारती लकड़ी से लदे दो ट्रक को जत किया है। पुलिस ने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि लालमाटी रायगढ़ रोड की ओर से दो ट्रक चालक ईमारती लकड़ी लेकर बिलासपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को रोककर तलाशी ली तो ईमारती लकड़ी पाई गई। पुलिस ने चालकों से लकड़ी परिवहन के संबंध में दस्तावेज की मांग की। चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज न होना पाया गया। वहीं ट्रक चालक उक्त लकड़ी को बिलासपुर व रायपुर ले जाना बताया। पुलिस ने वाहन में लदे ट्रक क्रमांाक सीजी 4 एमबी 5670 एवं सीजी 10 बीयू 5795 को चालक सहित जांच व कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply