Breaking News

बलौदाबाजार@उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अटल परिसर का लोकार्पण

Share


बलौदाबाजार ,03 अगस्त 2025 (ए)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित गार्डन चौक में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही 4 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका बलौदाबाजार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

सोनहत@ शिक्षक दिवस पर भाजपा सोनहत मंडल का अनूठा अभियान

Share घर-घर पहुंचकर शिक्षकों और समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान-राजन पाण्डेय-सोनहत,07 सितम्बर …

Leave a Reply