Breaking News

अंबिकापुर@प्रेमलता गोयल बनीं सावन सुन्दरी

Share

अंबिकापुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। पहचान कला साहित्यिक समिति द्वारा होटल शैल गिरी प्रांगण में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आम और अमरूद के फलदार पौधों के रोपण से हुई,जिसमें प्रकृति प्रेम की झलक दिखाई दी। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रकृति पर सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं। सावन सुंदरी का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रेमलता गोयल को विजेता घोषित कर ताज और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में पुष्पा सिंह प्रेरणा ने प्रथम स्थान, गीता दुबे व नीतू यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मीरा शुक्ला,भावना सिंह,माल्ती शाक्य, कंचन श्रीवास्तव,तरुणा गर्ग,मनसा शुक्ला, माधुरी दुबे,प्रिया गुप्ता,अनीता सिंह और सविता आइच की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply