Breaking News

अंबिकापुर@होली क्रॉस कॉलेज में छात्राओं के लिए छह दिवसीय स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम

Share

अंबिकापुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। होली क्रॉस विमेंस कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु 29 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक छह दिवसीय स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक और संवादात्मक कौशल में दक्ष बनाना है, ताकि वे शैक्षणिक के साथ-साथ सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम का प्रथम मॉड्यूल संचार कौशल पर केंद्रित रहा। 27 जुलाई को अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों ने छात्राओं की सामान्य त्रुटियों की पहचान कर सुधार हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया। 28 जुलाई को औपचारिक व अनौपचारिक पत्र लेखन पर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने लेखन की बारीकियां सीखीं। दोनों सत्रों का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सुश्री प्रज्ञा सिंह द्वारा किया गया। द्वितीय मॉड्यूल के अंतर्गत हिंदी भाषा में संचार कौशल से संबंधित सत्र आयोजित किए गए,जिनका संचालन हिंदी विभाग की सुमन भगत, कविता एक्का और डॉ. पूजा नाग ने किया। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी, सकारात्मक दृष्टिकोण और सीखने की जिज्ञासा ने कार्यक्रम को सार्थक दिशा प्रदान की। प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और प्रभावी संप्रेषण क्षमता के विकास में सहायक बताया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply