Breaking News

एमसीबी/चिरमिरी@छोटी बाजार चिरमिरी में गंदे पानी से फैला पीलिया62 मरीजों की पुष्टि,12 का इलाज जारी

Share

एमसीबी/चिरमिरी, 02 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छोटी बाजार में गंदे पानी के सेवन से पीलिया का प्रकोप फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में अब तक 62 मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई है। इनमें से 50 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 12 मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रमुख डॉ. अविनाश खरे स्वयं प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। गंभीर मरीजों के घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच की और साफ-सफाई, पानी उबालकर पीने जैसी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।
रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं ठोस उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में घर-घर जाकर क्लोरीन की गोलियों का वितरण शुरू कर दिया है, ताकि जल जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही, सीएमएचओ डॉ. खरे तत्काल एक मेडिकल कैंप छोटी बाजार में लगाने का निर्देश दिया ताकि लोगों की जांच और उपचार की व्यवस्था हो सके।
नागरिकों से अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही सेवन करें। किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply