Breaking News

सनवाल@पुलिस ने बलात्कारी आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा सलाखों के पीछे

Share


आरोपी ने नाबालिक से शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा दैहिक शोषण

सनवाल,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बलात्कारी आरोपी ने नाबालिक को शादी का झांसा देकर लंबे समय से दैहिक शोषण करता रहा. 6 माह की गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजो सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार आरोपी रामपति कोरवा पिता लोधर कोरवा उम्र 45 वर्ष सकिन पिपरपान चौराखंड थाना सनवाल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज रहने वाला है। उसके ऊपर प्रार्थी ने दिनांक 01/08/2025 को सनवाल थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि फरवरी माह 2025 से इसकी नाबालिक लड़की को आरोपी रामपति कोरवा के द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर अपने साथ रखने का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया जाता रहा है. तब जिससे नाबालिक लड़की 6 माह की गर्भवती हो गई है। प्रार्थी के द्वारा गांव के लोगों को बताने पर गांव वालों ने रिपोर्ट करने की सलाह देने को कहां गया जिस पर प्राथीं द्वारा आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
आरोपी जान से मारने की धमकी देने पर उतारू हो गया
प्राथी के पास दिनांक 01/8/25 के 6/00 बजे सुबह आरोपी रामपति के पास आकर धमकी देने लगा कि मेरे खिलाफ रिपोर्ट करेगा तो तुम लोगों को जान से मार कर खत्म कर दूंगा। प्रार्थी कि लिखित रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 65, 69, 351(2)बीएनएस एवं 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस कप्तान बलरामपुर के द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिए जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सनवाल थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ के ग्राम पिपरपान चौराखंड पहुंच कर आरोपी की पतासाजी करने पर आरोपी पुलिस को देख कर ग्राम पिपरपान चारखंड जंगल की ओर भाग रहा था जिसे घेरा बंदी गांव वालो की मदद से पकड़ कर थाना लाया गया आरोपी रामपति कोरवा पिता लोधर कोरवा उम्र 45 वर्ष सकिन पिपरपान चौराखंड थाना सनवाल के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 01/8/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे थाना प्रभारी सनवाल प्रधान आरक्षक सुखदेव सिंह,आरक्षक अमृत सोनवानी प्रवीण कुमार कुजूर ओम प्रकाश सक्रिय रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply