- लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने थाना चौकी प्रभारी को किया गया सख्त निर्देशित
बलरामपुर,03 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक में. लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने थाना चौकी प्रभारी को किया गया सख्त निर्देश. ने कहा हमारा उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें न्याय दिलाना है. जिले के सभी पुलिस बल अनुशासित रहकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व टीम भावना से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक। बैठक में जिले में लंबित अपराधों,मर्ग, गुमशुदा व्यक्तियों के मामले, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराध, ऑपरेशन मुस्कान,एनडीपीएस एक्ट, आईटी एक्ट,चिटफंड, राजसात एंड टू एंड विवेचना,गुंडा बदमाश,हिस्ट्रीशीटर, साइबर अपराध,म्यूल एकाउंट,पीओएस, महिलाओ से संबंधित अपराध, चोरी, नकबजनी,धोखाधड़ी,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,यातायात की स्थिति,कानून और व्यवस्था, संवेदनशील पुलिसिंग, पॉक्सो अधिनियम और यातायात के प्रति जागरूकता,लंबित शिकायत,बीट प्रणाली,कम्युनिटी पुलिसिंग,अवैध प्रवासी का चिन्हांकन एवं विधिक कार्यवाही,जमानत पर छुटे आरोपियों की मॉनिटरिंग जैसे तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर गहन समीक्षा की गई। लंबित चीटफंड एवं धोखाधड़ी के मामलो का निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,लंबित पीडि़त मुआवजा योजनाओ को पूरा करने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का सत प्रतिशत पालन करने,लंबित शिकायतों और बेसिक पुलिसिंग के आदर्शों का पालन करने तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों विस्तृत चर्चा किया गया।
बैठक के प्रमुख बिंदु : लंबित अपराधों की समीक्षा पर ज़ोर देते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी गंभीर अपराधों की प्रकरणवार विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पीडि़तों को समय सीमा में न्याय मिले और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए। ऑपरेशन मुस्कान गुमशुदा बालक बालिकाओं के मामले में कहा कि वर्तमान में गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिले में गुमशुदा बच्चों की अधिक से अधिक दस्तयाबी पर विशेष ध्यान दिया जाय। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए और गुमशुदा बच्चों/व्यक्तियों को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही व नशामुक्ति अभियान एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक ससटेंस) अधिनियम के तहत होने वाले अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। लगातार एनडीपीएस के प्रकरण में ज़त वाहनों को राजसात एवं नशे के फाइनेंसियल इन्वेस्टीगेशन और बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंक पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नशा मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur