- बारिश का समय नजदीक आने पर पाईप लाईन बिछाने के लिए खुदावाई गई थी सडक,सरस्वती शिशु मंदिर
- से कैलाश मोड़ तक की सडक जर्जर,पार्षद बोले…बारिश के बाद पूरी सडक की कराई जाएगी मरम्मत
अंबिकापुर,02 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अंबिकापुर में जर्जर सडक की समस्या से निजात राहत मिलेगी, लेकिन शहर की सडक की स्थिति और दयनीय हो गई। बात करें सत्तीपारा की सडक की तो उक्त मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम की लापरवाही की वजह से सरस्वती शिशु मंदिर से कैलाश मोड़ तक की सडक की हालत बदतर हो गई है। बारिश के दिनों में इस सडक पर चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए निगम द्वारा मानसून शुरू होने से कुछ दिन पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से कैलाश मोड़ तक सडक की खुदाई कराई गई थी। इस क्षेत्र में पानी की समस्या तो दूर हुई नहीं बिल्की सडक की ददुर्शा हो गई। मानसून सिर पर आने के बाद नगर निगम सत्तीपारा में पानी की समस्या दूर करने का बिड़ा उठाया। ठेकेदार द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से कैलाश मोड़ तक की सडक को जेसीबी से खुदाई कराकर पाइप लाइन बिछाने का काम कराया गया है। लेकिन सडक की स्थिति को बेहतर बनाना भी ठेकेदार जिम्मेदारी थी। पर ऐसा नहीं होने से सडक की ददार्शा हो गई है। नतीजा यह हुआ कि सडक पर गड्ढे बन गए, और कीचड़ में तçदल हो गया है। नगर निगम ने इन गड्ढों को छुपाने के लिए केवल स्टोन डस्ट डाल दिए, जो बारिश में बहकर कीचड़ में तदील हो गया। ऐसे में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगिरों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
बारिश के बाद पूरी सडक की मरम्मत : इस समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद विशाल गोस्वामी ने नगर निगम की गलती स्वीकार की है और इसको सुधारने के लिए कदम उठाने की बात की है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद सडक की पूरी मरम्मत की जाएगी। अक्टूबर-नवंबर महीने में पूरी सडक पर डामरीकरण कराया जाएगा, जिससे सडक का हालात सुधर सके और स्थानीय लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। बारिश के समय सडक का काम कराने से कोई फायदा नहीं होगा।
पुराने पाइप से पानी की सप्लाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गर्मी के समय में पाइप लाइन का काम कराया जाता तो पाइप लाइन का काम भी समय पर हो जाता और सडक की मरम्मत भी हो जाती। पर निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने का भी कोई फायदा नहीं मिला। अभी भी पुराने पाइल लाइन से ही पानी की सप्लाई हो रही है। इस स्थिति में पानी की समस्या तो दूर हुई नहीं बल्कि सडक की ददर्शा बन गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur