Breaking News

अंबिकापुर@स्टेशनरी,घड़ी दुकान एवं मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले 7 अपचारी बालक गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,02 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। चोरी के तीन मामले में उदयपुर थाना पुलिस ने सात विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इनके कजे से स्टेशनरी एवं घड़ी दुकान से चोरी किया गया सामान पुलिस बरामद की है। उदयपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने 24 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 23-24 जून के बीच विद्यादीप स्टेशनरी एवं किताब दुकान का दीवाल तोड़कर अंदर घुसे चोर ने दुकान में रखा क्रिकेट बैट 10 नग एवं अन्य स्टेशनरी समान चोरी कर लिया है। 14 जुलाई को इसी दुकान में पुनः चोरों ने धावा बोला था, जिसकी रिपोर्ट दुकान संचालक ने थाना उदयपुर में दर्ज कराई थी। चोर 12-13 जुलाई के मध्य दुकान के अंदर घुसकर खिलौना, फुटबाल,कम्पास, कलाई घड़ी एवं अन्य स्टेशनरी सामान चोरी करके ले गए थे। तीसरे मामले में ठाकुर प्रसाद यादव निवासी उदयपुर ने बताया था कि 20 जुलाई की रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। 21 जुलाई को सुबह दुकान खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान का मिलान करने पर मोबाइल बैट्री, मेमोरी कार्ड, टॉर्च,लूटूथ हेड फोन, एयरबर्ड,लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट वॉच, मोबाइल चार्जर,चार्जर टॉर्च, कलाई घड़ी की चोरी हुई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना उदयपुर में अलग-अलग तीन प्रकरण धारा 331(2), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया। पुलिस टीम 7 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पकड़कर पूछताछ की तो इन्होंने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। विधि से संघर्षरत बालकों के कजे से पुलिस ने चोरी किया गया स्टेशनरी का सामान एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त किया है। विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक सहदेव राम वर्मन,सहायक उप निरीक्षक वरदान लकड़ा,प्रधान आरक्षक संजय नागेश,आरक्षक रविन्द्र साहू, अजय शर्मा,देवेंद्र सिंह सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply