Breaking News

रायपुर@ अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Share


अवैध रूप से बने 16 मकान तोड़े निगम ने,3 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग को तोड़ा
रायपुर,31 जुलाई 2025 (ए)।
राजधानी में निगम अमले ने बोरिया खुर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर कार्यवाही की।यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर नंदकुमार चौबे, नगर निवेशक आभाष मिश्रा,जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे, ईई समेत पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में की गई। इसी प्रकार डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गयी है। न्यू संतोषी नगर बोरिया खुर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है ।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply