Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में नए सहायक औषधि नियंत्रक रविन्द्र कुमार गेंदले ने कार्यभार किया ग्रहण

Share

अंबिकापुर,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में नए सहायक औषधि नियंत्रक श्री रविन्द्र कुमार गेंदले ने कार्यभार ग्रहण किया।नव नियुक्त सहायक औषधि नियंत्रक का सरगुजा केमिस्ट परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनकी उपस्थिति में अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ के संरक्षक अमित मिंटू अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि रविन्द्र कुमार गेंदले पारदर्शी और जनहितकारी कार्य करेंगे और केमिस्ट परिवार की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने केमिस्ट परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुदामा बंसल,नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा,सचिन केडिया,आशीष अग्रवाल,और प्रकाश श्रीवास्तव सहित कई केमिस्ट परिवार के सदस्य उपस्थित थे। ड्रग इंस्पेक्टर अनिल पैंकरा और अमरेश तिर्की भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नए सहायक औषधि नियंत्रक के आने से क्षेत्र में औषधि प्रशासन में सुधार होगा और केमिस्ट परिवार को भी लाभ मिलेगा। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने कार्यों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply