Breaking News

रायपुर/बेमेतरा@ बिरनपुर हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share


रायपुर/बेमेतरा,26 जुलाई 2025 (ए)।
बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड की जांच में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शनिवार को इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई है। दोनों आरोपी बिरनपुर गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। इस मामले में पहले ही 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और वे सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। सीबीआई की यह ताजा कार्रवाई इस केस की संवेदनशीलता और राजनीतिक महत्व को दर्शाती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply