Breaking News

अंबिकापुर@होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज,अंबिकापुर में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए 6 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम प्रारंभ

Share

अंबिकापुर,21 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज के सभागार में नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं (सत्र 2025) के लिए 21 जुलाई से 6 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम 26 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना और उनके शैक्षणिक जीवन की मजबूत नींव रखना है। प्रथम सत्र में कॉलेज की परिचयात्मक जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा आयुषी खाखा और समूह द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई, इसके पश्चात रेनू खेस ने पवित्र बाइबल का पाठ किया। स्वागत गीत किरण व उनके समूह ने प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को आनंदित कर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसफ ने छात्राओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और जीवन में निरंतर सीखते रहने तथा कठोर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अदुल कलाम के जीवन और विचारों को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करते हुए छात्राओं से उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष से सभी विभागों में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ब्रिज कोर्स की शुरुआत की गई है, जिससे उनकी शैक्षणिक नींव को सुदृढ़ किया जा सके। द्वितीय सत्र में उप प्राचार्य डॉ. सि. मंजू टोप्पो ने कॉलेज की नियमावली को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके साथ ही रोचक व ज्ञानवर्धक शॉर्ट वीडियो दिखाए गए। छात्रा आर्या नामदेव व पदमा झा ने मंच से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा खोज का आयोजन भी हुआ। मंच संचालन डॉ. कल्पना गुहा (सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण व छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply