Breaking News

अम्बिकापुर@पार्थ इवेंट की ओर से सावन में श्रृंगार मेला का बृहद आयोजन

Share


अम्बिकापुर,20 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। नगर के अलंकार ग्रीन होटल में पथ इवेंट की ओर से सावन की महीने में सावन श्रृंगार मेला का बृहद आयोजन किया गया। लगातार चौथे साल इस भव्य आयोजन में सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह आयोजन सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के लिए था,जिसकी थीम ग्रीन एवं सोलह सिंगार थी। जिन महिलाओं में टैलेंट है और उन्हें मौका नहीं मिलता,ऐसी घरेलू महिलाओं को पार्थ इवेंट में एक मंच दिया।
इस आयोजन में समीक्षक के रूप में नेशनल एवं इंटरनेशनल लेवल के ग्राउंड होल्डर मौजूद थे। कांकेर से ममता प्रसाद मिसेज एशिया इंटरनेशनल,किरण रात्रे श्रीमती गोल्ड इंटरनेशनल,आयशा फतिमा श्रीमती नेशनल,शिल्पा साहू मैसेज इंडिया इंटरनेशनल, अक्षिता डबराल,प्रीषिका जायसवाल,सहित आने मौजूद थे। इस आयोजन की फाउंडर सविता सिंह बताया कि यह इवेंट सावन के महीने में आयोजित किया जाता है,जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का एक मंच मिलता है। सावन के झूले ,सामूहिक रूप से गीत नृत्य, विशेष रूप से पेपर डांस इस आयोजन किया गया है। इसमें जो भी विजेता होता है उन्हें समीक्षकों के द्वारा क्राउन पहनाया जाता है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply