Breaking News

बलरामपुर@आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रहे नाबालिग समेत 2 लोगों की मौत,6 गंभीर घायल

Share


बलरामपुर,20 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसर गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,जिनका इलाज शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलसर गांव के कुछ ग्रामीण खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक युवक मोबाइल फोन चला रहा था, तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में मौके पर ही एक नाबालिग की मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल इलाज के लिए शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक सुवेश्वर नगेशिया ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के समय मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी,जिससे सभी लोग चपेट में आ गए। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों का नाम
संतोष तिग्गा पिता बहादुर तिग्गा उम्र 40 वर्ष जाति उरांव पता बेलसर थाना शंकरगढ़।
सुशीला तिग्गा पति संतोष तिग्गा उम्र 35 वर्ष जाति ऊराव पता बेलसर थाना शंकरगढ़।
संतोष अगरिया पिता भोला अगगरिया उम्र 24 वर्ष पता बेलसर थाना शंकरगढ़।
धनेश्वर अगरिया पिता धरमपाल उम्र 19 वर्ष पता बेलसर थाना शंकर गढ़।
मन रखनन पिता स्वर्गीय लूथे उम्र पच्चीस वर्ष जाति अगरिया पता बेलसर थाना शंकर गढ़।
लोखनाथ पिता पिता बच्चू राम राम उम्र 55 वर्ष जाति कंवर पता इंदाकोन थाना शंकरगढ़।
मृतकों के नाम
मनेश्वर अगरिया पिता धर्मपाल उम्र 18 वर्ष पता बेलसर थाना शंकरगढ़।
सुवेश्वर नगेशिया पिता पता भरतपुर उम्र लगभग 37 वर्ष। थाना शंकरगढ़।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply