Breaking News

रायपुर@आधे घंटे तक चैतन्य बघेल से भूपेश बघेल ने की मुलाकात

Share


रायपुर,20 जुलाई 2025(ए)। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ईडीऑफिस पहुंचे। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रही। भूपेश बघेल ने बताया कि बेटे से आधे घंटे मुलाकात हुई। उन्होंने बेटे से कहा कि आज अगर तुम्हारे दादा जिंदा होते तो वह बहुत खुश होते, क्योंकि तुम्हारे दादा ने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जेल जाते रहे। तुम भी अब इस लड़ाई में शामिल हो। बघेल ने आगे कहा कि सरकार डरा-धमकाकर और बदनाम करके विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply