Breaking News

अम्बिकापुर@ बिजली दर वृद्धि से उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान:टीएस सिंहदेव

Share


अम्बिकापुर,15 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर लूटने का काम भाजपा सरकार ने किया है। घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, गैर घरेलू बिजली की दर 25 पैसे प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है। इससे गरीब उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उक्त बातें मंगलवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कही। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक बढ़ोतरी कृषि पंप के बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। छत्तीसगढ़ के किसान इस सरकार की दुर्भावना और उपेक्षा के चलते पहले ही खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान हैं, भाजपा सरकार अब कृषि पंप में बिजली की दर बढाकर किसानों की कमर तोड रही है। 2003 से 2018 तक भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार ने हर साल बिजली के दामों में वृद्धि की। 2003 में छत्तीसगढ़ में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 3 रुपए 30 पैसे के दर पर बिजली मिला करती थी, जिसे 15 साल के कुशासन के बाद रमन सिंह के समय ही 6 रुपए 40 पैसे तक बढ़ाया गया, जिसे चुनावी वर्ष 2018 में मात्र 20 पैसे घटकर 6 रुपया 20 पैसे किया गया था। वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में पूरे 5 साल का नेट वृद्धि यदि देखें तो मात्र दो पैसे का था, जो ऐतिहासिक तौर पर सबसे न्यूनतम था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने बिजली के घाटे को पाटते हुए बिजली बिल ऑफ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 65 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 3240 करोड़ रुपए के सçसडी देकर बहुत बड़ी राहत दी थी। किसानों को 5 एचपी तक नि:शुल्क बिजली दिया, बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुक्त बिजली दी गई। अस्पतालों,उद्योगों को सçसडी दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाया। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश भर में बिजली की कटौती शुरू हो गई और कीमत लगातार बढ़ाई जाने लगी है। कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। कई सरकारी विभाग बिजली का बकाया बिल जमा नहीं कर रहें, सरकारी उपक्रमों और सरकार के चहेतों का करोड़ों का बिजली बिल का भुगतान लंबित है,उसकी वसूली भी जनता से कर रही है। सरकार सत्ता के संरक्षण में बिजली चोरी और लाइन लॉस के मामले बढ़े हैं। प्रेस वार्ता में कांगर्े्रस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,इंद्रजीत सिंह धंजल,अनिल सिंह,अनूप मेहता,अशफाक अलि मौजूद थे।
विद्युत कार्यालयों का घेराव करेगी कांग्रेस
विद्युत दरों में वृद्धी के विरोध में होने वाले चरणबद्ध आन्दोलन के तहत कांग्रेस 16 से 22 जुलाई तक विद्युत कार्यालयों का घेराव करेगी। लॉंक कांग्रेस कमेटी दिनांक 16, 17 और 18 जुलाई को ईई,जेई एवं एई कार्यालय का घेराव करेंगी। 22 जुलाई को जिला मुख्यालय में विद्युत कार्यालय का घेराव किया जायेगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक ढंग से सरकार पर कीमतों में की गई वृद्धी को वापस लेने का दबाव बनायेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply