Breaking News

अम्बिकापुर@ भाजपा सभी वर्गों का सम्मान करती है,अल्पसंख्यक मोर्चा को और मजबूत करेंगे : भारत सिंह सिसोदिया

Share


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक : संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर…
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
आज संकल्प भवन में भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने,नए लोगों को जोड़ने,और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों और समुदायों का सम्मान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें आने वाली पीढि़यों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत प्रयास करने की आवश्यकता है। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए योग्य और कुशल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करें और अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि मोर्चा को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा, हमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचानी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। श्री सिसोदिया ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग से नए लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वसीम अंसारी,स्वरूप कांत थॉमस, मधु सूदन शुक्ला, सतपाल सिंह, वाहिद रहमानी, सैय्यद हामिद, तैय्यब अंसारी, मुशर्रत खान, गुलामनबी अंसारी, अयूब अंसारी, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अमीर, अलीम फिरदौसी, मोहम्मद जिलानी, जाफर खान, मोहम्मद इजराइल एवं प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply