Breaking News

सूरजपुर@ गांजा तस्करी करते थाना भटगांव पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,2 लाख कीमत का गांजा जप्त

Share


सूरजपुर,12 जुलाई 2025(घटती-घटना)।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबार और नशे के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना भटगांव पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है जिससे गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।
विगत शनिवार दिनांक 12.07.2025 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मोटर सायकल में एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने अम्बिकापुर से सोनगरा होते हुए चांदनी बिहारपुर जाने वाला है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम सोनगरा में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित दिलेश जायसवाल उर्फ चन्दन पिता रामगोपाल जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी नवगई थाना चांदनी को पकड़ा जिसके कजे से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। जप्त गांजा की बाजारू कीमत करीब 2 लाख रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक धुनेश्वर केरकेट्टा, आरक्षक संदीप शर्मा, श्याम साहू, दिनेश ठाकुर व रजनीश पटेल सक्रिय रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply