Breaking News

अम्बिकापुर@ एक पेड़ माँ के नाम थीम के अंतर्गत मोंटफोर्ट स्कूल के स्काऊॅट गाईड के बच्चें ने किया वृक्षारोपण

Share


अम्बिकापुर,10 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार एक पेड़ माँ के नाम थीम के अंतर्गत,सरगुजा जिले में विगत दिवस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मैनपाट स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में सम्पन्न हुआ,जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी सम्मानीय कैबिनेट मंत्रीगण,जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा वन विभाग के सभी उच्चाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सरगुजा के सीनियर रोवर्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ।इस दिन में मोंटफोर्ट स्कूल के स्काउट और गाइड विद्यार्थियों ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए,हमारे विद्यार्थियों ने अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया।
इसके अतिरिक्त,मोंटफोर्ट स्कूल परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हमारे सम्माननीय प्राचार्य ब्रदर गैब्रियल,स्काउट मास्टर,गाइड कैप्टन एवं उत्साही विद्यार्थियों ने किया। सभी ने मिलकर कई पौधे लगाए और एक हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण हेतु विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।ं


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply