Breaking News

अम्बिकापुर@ भाजपा के प्रशिक्षण का दूसरा दिन,केन्दीय मंत्री ने विधायकों व सांसदों को दी ट्रेनिंग

Share


अम्बिकापुर,08 जुलाई 2025 (घटती-घटना)
। सरगुजा जिले के मैनपाट में भाजपा का 3 दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण सोमवार से चल रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण का दूसरा दिन था। प्रशिक्षण में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई मार्ग से मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचे। यहां गृहमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद सडक मार्ग मैनपाट पहुंचे और प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने सांसदों- विधायकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने सांसदों व विधायकों को कई महत्वूपर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। इस संगठन में अनुशासन ही मूलमंत्र है। इनके अलावा बीएल संतोष, विनोद तावड़े व नितिन नवीन ने भी सांसदों व विधायकों को प्रशिक्षण दिया। वहीं शिविर में तीसरे व अंतिम दिन केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह को शामिल होना था। इसकी तैयारी संगठन द्वारा की गई थी। लेकिन किन्ही कारणों से उनका दौरान रद्द हो गया है। जबकि प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों व विधायकों को प्रशिक्षण दिया था।
शिवराज सिंह चौहान ने उल्टापानी का किया दौरा : शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैनपाट प्राकृतिक रूप से खूबसूरत तो है ही, साथ में यहां रहस्यमयी स्थल भी हैं। उल्टापानी जैसी चीज मैंने पहली बार देखा। यह चमत्कार है। वैज्ञानिक रीजन क्या है, इसका पता करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस स्थल को संजोने के अलावा इसे प्रचारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उल्टापानी में नाव बहाकर बचपन की याद ताजा हो गई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की। महिलाओं को उन्होंने लखपति दीदी बनाने की बात भी कही। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उल्टापानी का लुत्फ उठाने के बाद उन्होंने यहां सिंदूर के पौधे का रोपण किया। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, विनोद तावड़े, भारत सिंह सिसोदिया,कलेक्टर विलास भोसकर,एसपी राजेश अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply