Breaking News

सूरजपुर@ सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भव्य भंडारे का आयोजन,भक्तों का उमड़ा हुजूम

Share


सूरजपुर,08 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
रेणुका नदी के तट पर बसे सूरजपुर शहर के समीप ग्राम पचिरा में स्थित अति प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला, जहां हजारों भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर गुरु पूर्णिमा की महत्ता को आत्मसात किया। मंदिर के महंत श्री बिहारी दास जी ने बताया कि परंपरागत रूप से इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे। भंडारा मंदिर से जुड़े भक्तों के सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिसमें सूरजपुर के प्रमुख समाजसेवी प्रवेश गोयल,नारायण बसंल,राम कृष्ण ओझा,ओंकार पाण्डेय,दुर्गा प्रसाद अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, सतीश दुबे,रामाधीन गुप्ता और सौरभ तिवारी (श्री कान्हा डेयरी) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही ग्राम कुरूंवा के श्याम नारायण दुबे और मंदिर समिति के सुदर्शन राजवाड़े,श्यामजीत राजवाड़े व बसंत राजवाड़े ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष के. के. अग्रवाल ने बाहर से पधारे संत-महात्माओं को दान-दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी, जिससे इस आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। मंदिर परिसर में भक्ति भजनों की स्वर लहरियों और प्रसाद वितरण के बीच भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक है,बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply