Breaking News

राजपुर@ पशु विभाग के द्वारा घुमंतू मवेशियों पर लगाया गया रेडियम स्टीकर!

Share

राजपुर,07 जुलाई 2025(घटती-घटना)। राजपुर-नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्यमार्ग पे लगातार घुमंतू मवेशियों के समस्या से परेशान रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट में एक बैल की मौत हो गई थी। उसकी खबर अखबारों में भी छपी थी. जिसको लेकर नगर वासियों के द्वारा सोशल मीडिया पे समस्या को लेकर नगर वासियों ने जवाबदारों का ध्यान आकर्षण कराने की कोशिश की जाती रही हैं वहीं सड़को पे मवेशियों के रहने से कई बार दुर्घटना में कई मवेशी की मौत हो चुकी हैं।
हिंदू एकता मंच के द्वारा
दिए जा चुके थे आवेदन

जिसको लेकर पूर्व में राजपुर के हिन्दू एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राजपुर के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया था कि नगर पंचायत राजपुर एवं आस पास के मुख्य मार्ग में आये दिन तेज गति वाहन के कारण सड़क किनारे चलने वाले पशु की दुर्घटना हो जा रही है जिसके कारण कई पशु गंभीर रूप से घायल हो रहे है और कई पशुओं की मृत्यु हो गई हैं। वहीं तेज गति वाहन एवं भारी वाहनों के गतियों में नियंत्रण किया जाये और साथ ही पशुओं में रेडियम पट्टी बांधा जाए वहीं पशुधन विभाग के खंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राम लखन राम ने बताया कि वर्तमान में सिंघ वाले सड़कों पे घुमंतू मवेशियों पे रात में सुरक्षा के व्यवस्था अनुरूप रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा हैं।वहीं रेडियम स्टीकर लगाने के दौरान डॉ पुनीत तिर्की, पशु ड्रेसर देवकुमार, रविन्द्र भगत उपस्थित थे। निकाय के कर्मचारी प्रतिदिन सड़को से मवेशियों को दूर करने की कोशिश करते हैं लेकिन जैसे कर्मचारी वापस जातें हैं। वैसे ही मवेशी पुनः सड़को पे आ जाते हैं जिससे सड़कों पे मवेशियों की समस्या बनी रहती हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply