अम्बिकापुर,07 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पहला दिन सोमवार को संपन्न हुआ। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद, 10 मंत्री और 44 विधायक शामिल हुए। मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रेल मार्ग से अंबिकापुर पहुंचे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हवाई मार्ग से दिल्ली से मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इसके बाद सभी सडक मार्ग से मैनपाट पहुंचे। लगभग दोपहर दो बजे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मां के नाम एक पेड़ के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधायक व सांसद शामिल रहे। जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सांसदों व विधायकों को संगठन के बेहतर के लिए कई सीख दिए। लगभग दो घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहने के बाद हवाई मार्ग से वापस लौट गए। दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विकास और ज्ञानवर्धन में सहायक बनाना है। कार्यक्रम में सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रेदश संगठन महामंत्री अजय जामवाल,संगठन मंत्री पवन साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा सहित संठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
भोजन में स्थानीय व्यंजन भी शामिल
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने आए मुख्यमंत्री सहित संगठन के पदाधिकारियों के रूकने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। भोजन के मेन्यू में स्थानीय व्यंजन को भी शामिल किया गया है। जिसमें लकरा की चटनी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पुटू व कोचई पत्ते की सब्जी,विभिन्न प्रकार की भाजी भी शामिल है। प्रशिक्षण के पहले दिन दोपहर व शाम के भोजन में परोसा गया। जेपी नड ने भी स्थानीय भोजन का लत्फ उठाया। वहीं तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अतिथियों के रूकने की उत्तम व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मैनपाट के शैला रिसॉर्ट के पास सर्कित हाउस में रूके हैं। इनके लिए तीन कमरे आरक्षित है। इसके अलावा शैला रिसॉर्ट के सभी 22 कमरे अन्य मंत्री व विधायकों के लिए बुक है। इसके अलावा करमा एथनिक रिसॉर्ट,देव हेरिटेज,सेंट्रल प्वाइंट और पितांबर होटल बुक है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता पहुंच रहे हैं। इस लिए सुरक्षा के व्यापक उपाए किए गए हैं। सुरक्षा में तीन जिलों के एसपी,एएसपी,डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी और करीब 700 जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को बतौर मजिस्टि्रयल अधिकारी मैनपाट में ड्यूटी पर लगाया गया है। वहीं पुलिस बल अंबिकापुर से लेकर मैनपाट तक की गई है। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात हैं। भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को केन्द्रय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,संगठन के बीएल संतोष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे और सांसद व विधायकों को बारिकी से संगठन के बेहतर को लेकर जानकारी देंगे। वहीं समापन अवसर पर बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
मैनपाट क्षेत्र में शुष्क दिवस
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर मैनपाट में शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) के अंतर्गत मैनपाट क्षेत्र के रोपाखार में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। यह निर्णय केन्द्र एवं राज्य स्तरीय नेताओं के आगमन के मद्देनजऱ कानून व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जारी आदेशानुसार 7 से 9 जुलाई की दोपहर 2 बजे तक रोपाखार मैनपाट में विदेशी मदिरा दुकान पूर्णतः बंद रहेंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur