Breaking News

अम्बिकापुर@ मोहर्रम पर्व पर शहर में मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस

Share


अम्बिकापुर,06 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरे जिले में रविवार को मोहर्रम का पर्व शांति व सादगी पूर्वक मनाया गया। मोहर्रम के दसवें दिन शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांति पूर्वक जुलूस निकाला। ताजिये व अलमदार द्वारा अपने-अपने चौक पर सुबह 8 बजे से फातेहा खानी व लंगरखानी की गई। फातेहा खानी के बाद दसवीं मोहर्रम का जुलूस श्रीगढ़ से निकला। इसके बाद जुलूस पर्राडांड, महामाया रोड, महामाया चौक, कदम्बी चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक से होते हुए पैलेस रोड होते हुए वापस हुआ। इसके बाद अंत में करबला में फातिहा खानी कर मोहर्रम के पहलाम का विधिवत समापन देर रात को किया गया। मुस्लिम समाज द्वारा इमाम हसन-हुसैन के शहादत की याद का मातमी पर्व मोहर्रम पिछले 10 दिनों से मनाया जा रहा था। समाज के लोगों द्वारा अपने घरों में फातिहा खानी के साथ ही मिलाद शरीफ का आयोजन किया। समाज के लोग अपने ताजिया व अलम के साथ शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए सदर रोड स्थित कदम्बी चौक पहुंचे। यहां समाज के लोगों द्वारा जुलूस का मिलन कराया गया व विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए गए। इस दौरान जुलूस में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम के आयोजन को लेकर पूर्व से ही तैयारी की गई थी। सुबह से ही जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। मोहर्रम जुलूस के दौरान भी पुलिस की सक्रियता देखी गई। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुस्लिम समाज के लोगों की भी भूमिका अहम रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply