Breaking News

बतौली@बतौली में हाथियों का आतंक, 7 घरों को बनाया निशाना, सलाहायडीह में जमाया डेरा

Share

बतौली 04 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र के चवरपानी तिरंग में बीती रात 6 हाथियों के दल ने 7 घरों को ढहा दिया। जानकारी के अनुसार बतौली के आरएफ 2647 सेलेम बेवरा सलाहायडीह में हाथियों ने डेरा जमाया था। जहां 6 हाथियों के दल ने तिरंग चवरपानी में 7 ग्रामीणों घरों को हाथियों ने ढहा दिए।
सलाहायडीह बिट प्रभारी पालेश्वर राम ने बताया कि, बीती रात 7 घरों को हाथियों ने ढहा दिए हैं। पांच हाथियों का दल धौरपुर क्षेत्र में चले गए है। जबकि 1 हाथी अभी भी बतौली के सेलेम बेवरा में रुका है। जिसके चलते ग्रामीणों को हाथियों के हमले का खतरा बना हुआ है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply