Breaking News

रायपुर@ नए प्रमुख अभियंता की दौड़ में राजेश गुप्ता आगे

Share

वर्तमान प्रमुख अभियंता शांडिल्य हो रहे सेवानिवृत्त
रायपुर,04 जुलाई 2025 (ए)।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के पद के लिए संभावित दावेदार अधिकारी भागदौड़ कर रहे हैं। बताया जाता है कि प्रमुख अभियंता शांडिल्य अगले महीने अवकाश ग्रहण करने जा रहे हैं। विभाग में राजेश गुप्ता सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिनके नए प्रमुख अभियंता बनने की संभावना बताई जा रही है।
राज्य के लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग में जहां चालू प्रभार का खेल चल रह है। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इस समय नए प्रमुख अभियंता को लेकर कवायद तेज हो गई है। राज्य में पीएचई कहे जाने वाले इस विभाग का सेटअप काफी बड़ा है। विभाग में पाइप खरीदी सहित नलकूप खनन एवं अन्य कार्य किए जाते हैं। सभी नगर निगम में जल प्रदाय विभाग में इस विभाग के अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर जाते हैं। जिसके कारण इस विभाग का महत्व है। विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का भी संचालन किया जाता है। यह विश्व बैंक की एक महत्वपूर्ण योजना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रमुख अभियंता के लिए कई दावेदार सामने आए हैं, लेकिन सबसे वरिष्ठ अधिकारी का चयन किया जाएगा। राजेश गुप्ता सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। राज्य में पीएचई में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें डिग्रीधारियों क आवेदन नहीं लिया गया। जिसको लेकर विधानसभा में सरकार को विधायक राजेश मूणत ने घेरा था। बताया जाता है कि अब वे डिग्रीधारी इंजीनियर कोर्ट की शरण में चले गए हैं। जहां उन्हें न्याय मिल गया है, विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी,जब तक हाई कोर्ट का आदेश प्राप्त नहीं हो पाएगा। आदेश प्राप्त होने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply