Breaking News

सूरजपुर@मॉं बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के नव नियुक्त पदाधिकारीयों व कार्यकारिणी सदस्यों की प्रथम बैठक,रामसेवक पैकरा के अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

Share

सूरजपुर,03 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा अंचल की सुप्रसिद्ध माता कुदरगढ़ी देवी परिसर में ट्रस्ट के कार्यकारिणी गठन के बाद प्रथम बैठक रखा गया जिसमें सर्व प्रथम माता कुदरगढ़ी के चित्र में पुष्प माला पहना दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ कर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के अध्यक्षता में सभी नवगठित कार्यसमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।बैठक में माता के मंदिर परिसर तथा मेला परिसर के सुयवस्थित विकास पार्किंग,पानी,बिजली,यवस्थित बाजार के साथ रोफवे के निर्माण एवं सुसज्जित ट्रस्ट कार्यालय जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।
इस मौके पर लोक न्यास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह मेला अध्यक्ष भुवन भास्कर प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष सुरेश गोयल,कोषाध्यक्ष बलराम सोनी,सचिव आशीष प्रताप सिंह,सह सचिव प्रवीण कुमार गुर्जर, कार्यलय प्रभारी अजय तिवारी,सह प्रभारी नरेश कुमार जायसवाल, कार्यकारणी सदस्य राजीव प्रताप सिंह, ओंकार पाण्डेय,संजय यादव ,मुकेश अग्रवाल,प्रदीप द्विवेदी,शान्तनु गोयल,अभय गुप्ता,संरक्षक मेजर अनिल सिंह , बाबूलाल गोयल,सुरेश कुमार (सुभाष गोयल) जी,एडिशनल एस .पी ,एस. डी. ओ. पी,ओडगी श्री जोशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (ओडगी) एस.डी.ओ. (आर.ई.एस) ईंजीनियर, पटवारी कुदरगढ़ क्षेत्र,चौकी प्रभारी समेत ट्रस्ट के कर्मचारी गण मौजूद रहे,बैठक का सफल संचालन ट्रस्ट के सचिव आशिष प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply