Breaking News

राजपुर@राजपुर थाना कैम्पस में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Share

राजपुर,03 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,इसडीएम देवेंद्र प्रधान और नायब तहसीलदार नरेन्द्र कंवर उपस्थित रहे। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति में पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि मोहर्रम जुलूस के लिए संबंधित पक्षों को एसडीएम कार्यालय से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही कहा की पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्त भी की जाएगी।
घातक हथियारों के प्रदर्शनों लेकर कहा
मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे साउंड,तलवार,पेट्रोल, ट्यूबलाइट के उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी दी। झंडा या डंडा 20 फीट से अधिक ऊंचा नहीं होना चाहिए। आने जाने का रास्ता आवागमन सुचारू रूप से करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजपुर क्षेत्र में यह परंपरा रही है हर धर्म के त्योहार. आपसी भाई चारा एवं शांति पूर्वक से मानता आ रहा है. उसी गरिमा को बनाकर चलना है. बैठक में राजपुर, झींगों, भदार, मुरका सहित अन्य गांवों के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि, नगरवासी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply