अम्बिकापुर,02 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों समेत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत,मर्ग की जानकारी थाना/ चौकी प्रभारियों से ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपराधों के त्वरित निराकरण करने के दिशा निर्देश दिए गए,विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई। आगामी मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर सभी थाना/चौकी प्रभारियों कों अपने अपने थाना/ चौकी छेत्रो मे शांति समिति की बैठक का आयोजन कर व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया, मोहर्रम पर्व के दौरान निकाली जाने वाली जुलूस के दौरान सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों कों सतर्कता से ड्यूटी करने एवं रैली के आगे एवं पीछे पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए,हिट एंड रन के प्रकरणों के थाना चौकी प्रभारियों कों घटना की सूचना मय प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय कों भेजनें हेतु निर्देशित किया गया,जिससे आहत एवं मृतको के परिजनों कों राहत राशि समय पर प्रदान किया जा सके। समीक्षा बैठक के दौरान सभी थाना/चौकी प्रभारियों कों अभियान मुस्कान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे नाबालिग गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाबी करने के निर्देश दिए गए, थाना/चौकी प्रभारियों कों अभियान तलाश एवं वारंट तामिली अभियान के तहत अच्छी कार्यवाही करने वाले पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो की सूची कार्यालय भेजनें हेतु निर्देशित किया गया जिससे बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों कों इनाम देकर प्रोत्साहित किया जा सके। थाना/ चौकी छेत्रो मे प्राथमिक स्तर पर ही जनमानस की समस्याओ कों सुनकर संवेदनशीलता के साथ मामलो का निराकरण करने निर्देशित किया गया, फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किये जाने से आमनागरिकों का पुलिस के कार्यवाही के प्रति विश्वास उत्पन्न होता हैं,जिससे पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होंगी। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी,स्टेनो निरीक्षक (एम) फबियानुस तिर्की,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,रीडर सहायक उप निरीक्षक अमित पाण्डेय एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur