Breaking News

अम्बिकापुर@7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में आयोजित होगा मंत्री, सांसद, एवं विधायकों का प्रशिक्षण शिविर

Share

अम्बिकापुर 01 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर आज वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशानिक अधिकारियों की बैठकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, सर्व एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वित्त एवं जिले प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल कार्यक्रम की तैयारी, सड़कों की मरम्मत, चिकित्सा व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, हैलिपैड व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पार्किंग व्यवस्था, पानी व्यवस्था, पास व्यवस्था, ट्रांसपोर्टिंग, डोम पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तडि़त चालक (लाइटनिंग अर्रेस्टर) की अनिवार्य व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्टि्रयल ड्यूटी तैनात करने के निर्देश दिए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply