Breaking News

बलरामपुर@बाढ़ में बहे युवक की मौत, छत्तीसगढ़ में हो रही तेज बारिश

Share

बलरामपुर 01 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर में बाढ़ की चपेट में आने के दो हादसे सामने आए हैं। पहली घटना गेउर नदी की है जहां नदी को पार करते वक्त बह जाने से युवक की मौत हो गई। युवक मछली मारने गया था। वहीं दूसरी घटना गागर नदी की है जहां नदी में अचानक बाढ़ आने से तीन पहाड़ी कोरवा बच्चे घंटों तक फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं बचवार मार्ग पर जर्जर पुलिया ढह गई। हादसा तब हुआ जब लोड पिकअप वहां से गुजर रही थी। घटना के बाद से बचवार पटना मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। बता दें कि सरगुजा संभाग में लगातार बारिश के बाद से नदी-नाले उफान पर हैं। जारगिम निवासी में मणिशंकर पैकरा (45 वर्ष) सोमवार को अपने अन्य साथियों के साथ गेउर नदी पार कर मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण वापस जारगिम आने के लिए निकले, तब तक नदी में बाढ़ आ चुकी थी।
उफनती नदी को पार करने के दौरान मणिशंकर पैकरा बह गया। शाम को उसकी लाश नदी किनारे मिली है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply