- बलरामपुर,26 जून 2025(घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरियाडीह गांव से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है,जिसमें दो युवकों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव में मोटरसाइकिल चोरी की नीयत से पहुंचे थे,लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद वहीं मौजूद एक मोटरसाइकिल से बांध दिया और पूछताछ शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया,जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर रखा है और उनसे चोरी के प्रयास को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं। ग्रामीणों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर रोष देखा जा सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur