Breaking News

अंबिकापुर@ जमीन पर सोये किशोर व युवती को सांप ने डंसा,मौत

Share

  • अंबिकापुर,26 जून 2025(घटती-घटना)। जमीन पर सोए पहाड़ी कोरवा किशोर व युवती को सांप ने डंस लिया। दोनों को इलाज के लिए देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
    जानकारी के अनुसार सुनील कोरवा पिता मंगल साय कोरवा उम्र 17 वर्ष निवासी कमलेश्वरपुर व मनिता कोरवा पिता स्व. मगल कोरवा उम्र 18 वर्ष कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परपटिया की रहने वाली थी। ये दोनों दो अन्य लोगों के साथ पिछले तीन माह से अंबिकापुर स्थित पटपरिया में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करते थे। बुधवार को सभी मजदूरी करने गए थे। शाम को वापस आने पर खाना पिना खाकर सभी जमीन में बिस्तर लगाकर सोए थे। रात करीब 12 बजे मनिता ने पेट व सीने में दर्द होने की बात अपने साथी मजदूरों से की। उसके साथ उसे अस्पताल ले जाने के लिए संजीवनी 108 का इंतजार कर रही रहे थे की रात करीब 2 बजे सुनील कोरवा को भी पेट व शरीर में दर्द होने लगा। साथी मजदूरों ने दोनों को संजीवनी 108 से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक-एक कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने परिजन को सौंप काटने से मौत होने की बात बताई है। दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply