Breaking News

लुण्ड्रा@खाद नहीं मिलने पर किसानों ने धौरपुर एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

Share


लुण्ड्रा,25 जून 2025 (घटती-घटना)। जिले में धान की खेती का कार्य जोर पकड़ा हुआ है। किसान खेतों की जुताई व धान के बीज को अंकूरत करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं खेतों में डालने के लिए किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता पड़ रही है। जो सोसायटी के माध्यम से किसानों को समय पर व आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। बुधवार को धौरपुर के किसान समिति में खाद लेने पहुंचे थे। पर खाद का भंडारण सोसायटी में नहीं होने के कारण किसान ओक्रोशित हो गए और किसानों ने सोसायटी से निकलकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। खाद की किल्लत से सरगुजा के किसान जूझ रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने धरना प्रदर्शन करने पर मजदूर हैं। बुधवार को खाद नहीं मिलने पर किसानों ने धौरपुर एसडीएम कार्यालर्य का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सेदम के किसानों ने चक्काजामा किया था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply