Breaking News

बारियों@शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म

Share

बारियों, 24 जून 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बरियों चौकी पुलिस ने शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्षों तक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़ता छह महीने की गर्भवती है।
जानकारी के अनुसार चौकी बरियों क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पास के ही गांव का युवक रितेश मरकाम पिता बलदेव मरकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरियों चारपारा, उसे शादी का झांसा देकर पिछले दो वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था। पीडि़ता के अनुसार, आरोपी से उसकी बातचीत मोबाइल फोन के जरिए हुई थी और दोनों के बीच परिचय बढ़ा। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का वादा कर पहली बार 8 मार्च 2023 की रात खेत में दुष्कर्म किया, फिर समय-समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीडि़ता ने बताया कि आखिरी बार 6 फरवरी 2025 की रात तालाब के पास आरोपी ने जबरन संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी की बात की तो रितेश ने इंकार कर दिया। इस पर पीडि़ता ने अपने माता-पिता और गांव के लोगों को आपबीती बताई और अंततः पुलिस से शिकायत की।महिला से संबंधित मामला होने के चलते पुलिस ने महिला स्टाफ की मौजूदगी में पीडि़ता से पूछताछ की और प्राथमिक जांच में आरोप की पुष्टि होने पर आपराधिक प्रकरण क्रमांक 147/2025, धारा 64(2)(रू) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी राजपुर में महिला चिकित्सक से कराया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी रितेश मरकाम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, सउनि मुन्ना राम टोप्पो, प्रधान आरक्षक प्रदीप यादव, आरक्षक विजय गुप्ता, भदेश्वर पैकराऔर जगनाथ केराम की सराहनीय भूमिका रही।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply